Menu
blogid : 312 postid : 1243891

पहले थे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच, अब करना पड़ रहा है ये काम

जिसके हाथों में कभी हॉकी स्टिक हुआ करती थी आज वही हाथ मजदूरी करने के लिए मजबूर हो गए हैं. देश को 6 अंतरराष्ट्रीय और 50 राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाले मोहम्मद इमरान आज तंगहाली में अपना जीवन बिता रहे हैं. आइए जानते हैं मोहम्मद इमरान की कहानी.


coach



मेजर ध्यानचंद के साथ खेल चुके हैं मोहम्मद इमरान

फर्टिलाइजर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एफ.सी.आइ.) गोरखपुर के लिए हॉकी खेला करते थे. 1975 से 1985 के बीच उन्होंने एफ.सी.आइ के टीम के लिए हॉकी खेलते हुए कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद से, इमरान ने हॉकी की बारीकियां सीखी है. वह उनके विद्यार्थी रह चुके हैं. इमरान पिछले 29 सालों से बच्चों को हॉकी सिखा रहे हैं.


Muhammad Imra


फर्टिलाइजर बंद होने से बढ़ी मुश्किले

इमरान हॉकी सिखाकर और फर्टिलाइजर में काम करेके अपना गुजारा कर रहे थे. लेकिन एक दिन फर्टिलाइजर में एक हादसा हो गया जिस वजह से सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया. साल 2002 में अधिकतर कर्मचारियों को वीएसएस देकर छुट्टी कर दी गई और इमरान की मुश्किलें भी यहीं से बढ़ी.


hockey


ओलंपिक में 23 गोल्ड जीतने वाले इस खिलाड़ी के पास है करोड़ों का घर


1000 रूपए पेंशन पाते हैं इमरान

सरकार से हॉकी के खेल की सेवा के लिए महज 1000 रूपए पेंशन पाने वाले इमरान, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान निधि खुल्लर, रीता पांडे, रजनी चौधरी, जनार्दन गुप्ता, संजीव ओझा, और प्रतिमा चौधरी जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं.


Imran


घर खर्च के लिए बेच रहे हैं कपड़े

देश को 6 अंतरराष्ट्रीय और 50 राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाले इमरान को अपने गुजर-बसर के लिए साइकिल पर कपड़े बेचने पड़ रहे हैं. इमरान को अपनी बेटी की शादी करनी है जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करते हैं….Next


Read More:

जिदां रहने के लिए मिट्टी खाने को मजबूर थी यह महिला खिलाड़ी

ओलंपिक इतिहास में जितने गोल्ड भारत ने जीते, उससे डबल इस अकेले खिलाड़ी ने जीते

शाही लाइफस्टाइल के दीवाने इन 7 क्रिकेटर का आलीशान घर नहीं है किसी महल से कम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh